सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- पुपरी। बेनीपट्टी के सिरवारा गांव में मंगलवार को बिजली के स्पर्श में आ जाने से दो लोग झुलसकर जख्मी हो गए। जख्मी स्व श्रीपत राय के पुत्र उण्डेश्वर राय 65 वर्ष व शत्रुघ्न यादव के पुत्र सुनील यादव को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने उण्डेश्वर यादव को मृत घोषित कर दिया है। वही सुनील यादव का समुचित उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जख्मी सुनील यादव के मुताबिक वह अपने घर में लोहे का पाइप डालने के लिए ऊपर की ओर उठाया दोनों व्यक्ति मिलकर उठाया। इस दौरान कम ऊंचाई से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट धारा प्रवाहित होने वाली तार से लोहे का पाइप स्पर्श कर गया। फिर दोनों व्यक्ति करंट से झुलसकर जख्मी हो गए है। घटना स्थल से जख्मी दोनों व्यक्ति को सिंगियाही गांव के युवा मजदूर दुःख...