देवघर, मई 3 -- सारठ। मंगनाहीर गांव में टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना के संबंध में थाना क्षेत्र के मंगनाहीर गांव निवासी पशुपालक किसान इब्राहिम मियां एवं इकबाल मियां ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को मवेशियों को चराने ले गया था। उसी दौरान खेत के बगल में टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों किसानों के एक-एक गाय की मौके पर मौत हो गई। इसको लेकर किसानों ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि गाय उनके जीविकोपार्जन में सहयोग करती थी। गाय के मर जाने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। यह भी पढ़ें- झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने चार मवेशियों की मौत इसको लेकर किसानों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। यह भी पढ़ें- 11 हजार तार से निकली चिंगारी, चार घर राख, चार मवेशियों की मौत यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.