मुंगेर, सितम्बर 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक के परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जानकारी के अनुसार, बिहमा गांव निवासी पशुपालक मोहन यादव बुधवार को अपनी भैंस को चारा खिलाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सुल्तानगंज-देवघर एसएच-22 सड़क मार्ग से सटे भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के समीप पूर्व दिशा में स्थित एक मकान के पास भैंस अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई। तेज करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बिजली विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत, सड़क पर बह रहे करंट से सहमे ग्रामीण घटना की सूचना मिलने पर तारापुर थाना से 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प...