मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फकुली थाने के मनकौली गांव में गुरुवार को टूटकर गिरे सर्विस तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पैक्स अध्यक्ष सोनू राय के पिता चंदेश्वर राय (60), भाई मिट्ठु कुमार (25) और भांजा विक्की कुमार (22) शामिल हैं। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से चीख-पुकार मची हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक चंदेश्वर राय के घर में सर्विस तार गया हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.