करंट की चपेट में आने से डीजे संचालक की मौत
सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- कूरेभार, संवाददाता । कूरेभार विकास खंड अंतर्गत थाना गोसाईगंज के गौरा गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे एक डीजे संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 35 वर्षीय कुंवर सिंह पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है। कुंवर सिंह उर्फ गोलू डीजे का संचालन करते थे। गुरुवार को वह अपने घर पर ट्रैक्टर की ट्राली पर चढ़कर डीजे सेट कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक डीजे में प्रवाहित हो रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत करंट से अलग किया। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. जसवंत आजाद ने परीक्षण के बाद कुंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया। कुंवर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.