करंट की चपेट में आने से छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, हंगामा
हाथरस, मई 28 -- सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के रूादयन में निर्माणाधीन मकान पर पटाव का काम करते समय बुधवार को करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सासनी-रूदायन रोड पर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रुदायन निवासी हाकिम सिंह 50 पुत्र वीरपाल राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रूदायन निवासी जोधपाल कुशवाहा के माकन पर निर्माण कार्य चल रहा है। हाकिम सिंह उसकी के माकन में काम रहा था। मकान पर पटाव का काम चल रहा था। बुधवार की सुबह काम के दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक उनका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से हाकिम सिंह अनियंत्रित होकर छत से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.