कन्नौज, फरवरी 25 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौआ गांव में बुधवार की सुबह एक ग्रामीण बिजली करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत पर परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटकर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। चंदौआ गांव निवासी अखिलेश राजपूत (34) पुत्र रामप्रकाश सुबह लगभग 6 बजे घर के बाहर बने बाथरूम में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव में एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर जाने से पूरे गांव में करंट फैल गया। जिससे चपेट में आने से अखिलेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में ग्रामीण को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज ले आए। यहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.