गंगापार, अप्रैल 25 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली हंडिया के बनपुकरा गांव में बीते 17 अप्रैल को नैनेश कुमार की गाय चरते समय गांव के जगतबहादुर के खेत में चली गई। खेत में खुला विद्युत तार लगाया था। तार में बिजली दौड़ रही थी, चरते समय गाय खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गई। घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गोवंश पालक ने विरोध किया तो अमर बहादुर उसे धमकी देने लगा। नैनेश की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.