हरदोई, फरवरी 28 -- शाहाबाद। पछोहा परगना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजगीपुर में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई। विद्युत लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। इसकी चपेट में आकर कृषक परिवार की 50 वर्षीय जानकी पत्नी वासुदेव का दायां हाथ बुरी तरह झुलस गया। करंट लगने के बाद गिरने से उनके बाएं हाथ में भी चोट आई। 16 वर्षीय संगीता पुत्री झुन्नालाल के दाहिने हाथ की उंगली झुलस गई। वहीं 18 वर्षीय आलोक पुत्र जय सिंह का दायां हाथ और सीना जल गया। 14 वर्षीय गोविंद पुत्र दिनेश भी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसके हाथ और पैर झुलस गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.