हाथरस, मई 15 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला मोतीराय में गुरूवार की दोपहर सोते समय टेबल फैन गभर्वती महिला की ऊपर गिर गया। इससे महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंजू 26 पत्नी शिवकुमार निवासी नगला मोतीराय थाना चंदपा गुरूवार की दोपहर घर में सो रही थी। बगल में टेबल फैन चल रहा था। सोते समय अचानक टेबल फैन अंजू के ऊपर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में अंजू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही प...