भभुआ, मई 22 -- (पेज तीन) भगवानपुर। थाना क्षेत्र के मसहीं गांव में शुक्रवार को विद्युत करंट की चपेट में आने एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। भैंस मसहीं गांव के पशुपालक डिंपल खरवार की थी। पशुपालक ने बताया कि उसने शुक्रवार की सुबह चरने के लिए भैंस को खूंटे से खोला था। भैंस चरते-चरते गांव के नहर पुल के निकट पहुंची, जहां गिरे विद्युत प्रवाहित एलटी तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना विद्युत विभाग को फोन से दी गई। पशुपालक ने दावा किया कि भैंस के मरने से उसे 70-80 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- झूठा परिवाद दाखिल करने पर लगा जुर्माना उसने बताया कि वह इस मामले में थाना, अंचल और विद्युत विभाग को आवेदन देकर मुआवजा की मांग करेगा। बुधवार को आई आंधी में क्षतिग्रस्त तार-पोल को विभाग ने ठीक कर तीन दिन पहले ...