प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कुंडा, संवाददाता। ट्रक को बैक करने के दौरान ऊपर से गुजरा बिजली का तार छू जाने से खलासी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय ड्राइवर ट्रक छोड़कर रिश्तेदार के घर चला गया था। रानीगंज थाना क्षेत्र के अमहटा गांव निवासी राम आसरे यादव का 20 वर्षीय बेटा सचिन यादव ट्रक पर खलासी का काम करता था। वह रविवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी ट्रक चालक अरुण कुमार के साथ कुंडा आया था। रविवार दोपहर बाद चालक अरुण कुमार ने कुंडा के ताजपुर सगरा गांव के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। खलासी सचिन को ट्रक पर छोड़कर वह सगरा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर चला गया। बताते हैं चालक के जाने के बाद सचिन ट्रक को बैक कर रहा था। तभी ऊपर से गुजरा बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.