करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सिंचाई के दौरान हुआ हादसा
सासाराम, जुलाई 16 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खादरा टोला गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार खादरा टोला निवासी 62 वर्षीय नरेंद्र सिंह धान की रोपाई के लिए बिजली से संचालित मोटर के माध्यम से खेत की सिंचाई कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत की ओर गए। इसी दौरान वे करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.