करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, दूसरा घायल
भागलपुर, जून 23 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में मंगलवार को खेत में मूंग की फसल तोड़ने के दौरान खेत में प्रवाहित बिजली की तार के करंट के चपेट में आने से किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि करंट की चपेट में आए किसान को बचाने के प्रयास में एक अन्य किसान के भी गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक के मौत की पुष्टि किया जबकि दूसरे का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। मृतक की पहचान महिसोना गांव निवासी स्व मसूदन राम के 29 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। जबकि घायल किसान की पहचान गांव के ही स्व महेंद्र राम के लगभग 40 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राम के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.