करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, मचा कोहराम
सिद्धार्थ, जून 16 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल में मंगलवार को करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पथरा थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी गणेश दत्त शुक्ल वर्तमान में मिठवल में मकान बनवा कर परिवार सहित रह रहे हैं। मंगलवार को उनका छोटा पुत्र राज कुमार शुक्ल (16) घर के बरामदे की साफ-सफाई कर रहा था। इस दौरान बरामदे में लगे सीमेंट के पतरा में लगाए गए लोहे की पाइप में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। पाइप को छूते ही किशोर करंट लगने से तड़पने लगा। चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे करंट के प्रभाव से मुक्त कराया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए बांसी स्थित 50 शैय्या युक्त स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.