करंट की चपेट में आने से एक जेई और संविदा कर्मी झुलसे
सोनभद्र, जुलाई 23 -- ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह में बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे नियमित कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से एक जेई व एक संविदा कर्मी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परियोजना के अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही परियोजना कर्मियों ने आनन फानन में दोनों घायल व्यक्तियों को ओबरा परियोजना अस्पताल ले गए। इस घटना में आंशिक रूप से झुलसे ओबरा परियोजना के अवर अभियंता रमेश की प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वही संविदा कर्मी 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद निवासी ओबरा परियोजना कालोनी एक डी 160 मूल निवासी पटना, बिहार के दोनों हाथ एवं चेहरा काफी झुलस गया है। जिससे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.