प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- कुंडा, संवाददाता। घर के विद्युत बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फूलताली चकादरअली गांव निवासी नोखेलाल यादव का 19 वर्षीय बेटा सतीश कुमार यादव इंटर का छात्र था। शनिवार देर शाम वह घर के विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। परिजन उसे सीएचसी कुंडा ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सतीश पांच भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.