चंदौली, अप्रैल 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चक्रघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव के बाहर रविवार को करीब सात बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इस दौरान खेत की रखवाली कर रहे 45 वर्षीय संजय यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता आशीष कुमार ने सोमवार को लापरवाही पाए जाने पर चकराघट्टा उपकेंद्र के जेई राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। अधीक्षण अभियंता आशिष कुमार सिंह ने जेई को निलंबित करने के साथ ही विद्युत वितरण खंड सकलडीहा कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की राशि देय होगी। आरोप है कि 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र चकरघट्टा से क्षेत्र में की जाने वाली बिजली आपूर्ति में रविवार को देर शाम टिकुरिया गांव के समीप तार टूटकर गिर जाने से...