बुलंदशहर, जून 30 -- खुर्जा के जंक्शन पर फाल्ट ठीक करने के दौरान संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अनूपशहर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी 20 वर्षीय वाजिद अली पुत्र अफजाल पावर कारपोरेशन में संविदा पर लाइनमैन थे। विगत अप्रैल माह से उसकी तैनाती खुर्जा जंक्शन के नगला हरभजन स्थित विद्युत उपकेंद्र पर चल रही थी। मंगलवार की सुबह खुर्जा जंक्शन पर वाजिद अली और सौरभ निवासी गांव क्योली फाल्ट को ठीक करने के लिए गए थे। फाल्ट ठीक करने के दौरान अचानक वाजिद अली करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। मौके पर मौजूद सहकर्मी सौरभ ने अन्य लोगों की मदद से लाइनमैन को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पावर कारपोरेशन के अ...