सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता।थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव निवासी ऋषभ तिवारी मंगलवार दोपहर को विद्युत स्पर्शघात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। वह 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बनी में संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपकेंद्र के यार्ड में नियमित कार्य के दौरान अचानक वह 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल सौ शैय्या अस्पताल बिरसिंहपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उनका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...