बरेली, मार्च 8 -- शाही। वॉलीबॉल खिलाड़ी की मैच के बाद लाइट बंद करने के लिए खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि परिजन गंभीर हालत में उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाही थाना क्षेत्र के गांव सेवाज्वालपुर में रहने वाले युवक गांव में आरआरसी सेंटर के पास मैदान में प्रतिदिन वॉलीबॉल खेलते हैं। खिलाडियों ने आरआरसी सेंटर पर टीन शेड के आसपास रोशनी के लिए बल्वों की झालर लगा रखी है। शुक्रवार रात मैच खत्म होने के बाद करीब दस बजे लालता प्रसाद का 20 वर्षीय बेटा दुर्गेश लाइट बंद करने के लिए लोहे के पोल चढ़ तो करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। घटना से युवकों में अफरातफरी मच गई। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन दुर्गेश को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोष...