करंट की चपेट में आकर वृद्ध की गयी जान
बलिया, जून 14 -- बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ निवासी 65 वर्षीय रिखम सिंह की शनिवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शवच को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वृद्ध एक पउ़े पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे थे। इस दौरान पेड़ से सटकर गुजर रहे हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आकर गंभीर रुप से झुलसने के साथ ही नीचे गिर गये। उन्हें सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.