औरैया, फरवरी 17 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुरवा में मंगलवार सुबह करीब सात बजे बिजली के तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर मौत हो गई। घटना से गांव में मायूसी छा गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के अनुसार मोर उड़ते समय खुले बिजली तारों से टकरा गया और करंट लगने से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण रमेश सिंह, हरी सिंह, राहुल प्रजापति, कुलदीप और भोला ने बताया कि क्षेत्र में खुले बिजली तारों के कारण अक्सर पक्षी हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से पुराने तार हटाकर कवर्ड केबल लगाने की मांग की, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। वन दरोगा विश्राम सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.