अमरोहा, अप्रैल 26 -- बिजली के पंखे का तार बोर्ड से हटाते वक्त युवती करंट की चपेट में आकर झुलस गई। आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा निवासी चंद्र किरन की पुत्री पूनम शनिवार सुबह घर का काम कर रही थी। इस दौरान वह बिजली के पंखे का तार बोर्ड से हटाने लगी। अचानक उसका हाथ तार से छू गया, जिससे पूनम झुलस गई। वह अचेत होकर मौके पर गिर पड़ी। परिजनों ने किसी तरह उसे बिजली के तार से अलग किया और तुरंत नगर सीएचसी लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से युवक झुलसा हालत गंभीर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पूनम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसीस अधीक्षक डॉ.ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि करंट से युवती झुलसी है। प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.