करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर
रांची, मई 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करकरा स्कूल के सामने ट्रांसफॉर्मर पर काम कर रहा एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय छोटू लोहरा, निवासी गेडुम गांव, थाना तोरपा, जिला खूंटी के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। बताया जाता है कि छोटू लोहरा ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बिजली पोल से कर्मी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.