आगरा, फरवरी 23 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पुख्ता गांव में पोल पर लगी खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करते समय एक युवक को करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह महमूदपुर पुख्ता गांव में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय नरेश पुत्र सौदान सिंह यादव निवासी महमूदपुर पुख्ता के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव में विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब थी, नरेश विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट सही करने के लिए चढ़ गया। तभी पोल पर अचानक बंदर आ गया, इससे घबराहट में नरेश पास से गुजर रही दूसरी लाइन के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.