सीतापुर, मई 2 -- रेउसा, संवाददाता। सेवता इलाके में शुक्रवार देर रात घर में करंट की चपेट में आकर मिठाई व्यापारी की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। सेवता निवासी गौरव (22) मिठाई की दुकान चलाता था। गौरव शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर घर आया था। घर पहुंचने पर बिजली नहीं आ रही थी। गौरव इंवर्टर से तार निकालकर चेक कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गौरव को अचेत पड़ा देख परिवार वाले आनन-फानन में सीएचसी रेउसा ले गए। जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम सस्ंकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.