सीवान, मार्च 29 -- बड़हरिया। थाना क्षेत्र के रोहड़ा खुर्द गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह की पत्नी गुलाबपति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुलाबपति देवी अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके खेत के समीप स्थित एक अन्य खेत की घेराबंदी में लगे तार से वह अनजाने में सट गईं। जानकारी के अनुसार, उस खेत को नीलगाय से फसल की सुरक्षा के लिए तार से घेरा गया था, जिसमें पहले से ही अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया जा रहा था। तार के संपर्क में आते ही महिला को जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (...