करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वह घर के पीछे स्थित पोखरी में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के चपेट में आ गई थी। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी 32 वर्षीय मीरा देवी पत्नी बच्चा यादव बुधवार की सुबह अपने घर के पीछे स्थित पोखरी के तरफ गई थी। पोखरी के उपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार पहले से गिरा हुआ था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही वह पोखरी की तरफ बढ़ी पहले से गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गई। इससे वह अचेत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.