संभल, मार्च 27 -- कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुरा में शुक्रवार को बकरी के लिए जंगल में चारा लेने गई महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी संतोष (38वर्ष) पत्नी बृजेश पति से नाराजगी के चलते बीते एक वर्ष से थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव सोतीपुरा में अपनी बहन रामबेटी के घर पर रह रही थी। संतोष शुक्रवार दोपहर बहन के साथ जंगल में बकरी के लिए चारा लेने गई थी। संतोष गूलर के पेड़ से पत्ते तोड़ने लगी जबकि उसकी बहन रामबेटी व कुछ अन्य महिलाएं आगे निकल गई। तभी महिला पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर मृतका की बहन व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.