रामपुर, फरवरी 26 -- शाहबाद। क्षेत्र के चकरपुर कदीम गांव में गुरुवार को शटरिंग का काम करते समय नफीस नामक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य बताई गई। ग्रामीणों ने नीचे झुके बिजली तारों को हादसे की वजह बताते हुए बिजली विभाग से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...