हमीरपुर, मार्च 29 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा में रविवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। पिपरौंदा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमजीत पुत्र दीनदयाल गांव के सुरेन्द्र कुमार के मकान में छत डालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह सरिया का जाल बांधते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.