बदायूं, जून 6 -- थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में बिजली के करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी तालेवर पुत्र छत्रपाल की भैंस घर के बाहर बंधी थी। दोपहर के समय भैंस की रस्सी खुल गई और वह खेतों की ओर जाने लगी। इसी दौरान वह एक बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई। बताया जाता है कि खंभे में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस स्वामी ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध में विभाग को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- लापरवाही से हो रही गोवंशों की मौत यह भी पढ़ें- निमेज में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से गाय की मौत, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...