संभल, जून 8 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भेंतरी स्थित मकान में सोमवार के दोपहर काम करते समय करंट की चपेट में आकर टाइल्स मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं बचाने आई पत्नी और बेटा बाल बाल बच गए। मिस्त्री की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव बाकरपुर भेंतरी निवासी धर्मेश (28) पुत्र केसरी प्रसाद सोमवार की दोपहर 12 बजे पांच वर्षीय बेटे बंशी के साथ घर में उसकी साइकिल ठीक कर रहा था। किसी काम से जब वह बेटे के साथ कमरे में गया तो दोनों बिजली के छिले हुए तार की चपेट में आ गए। गनीमत रही की बेटा और छिटककर दूर जा गिरा। लेकिन धर्मेश को बचाने का समय नहीं मिला। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंची पत्नी विमलेश भी करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरी। किसी तरह पड़ोसी गणेश ने बाहर से मेन लाइन का तार काटा। वहीं बेहोशी की हालत में धर्मेश को परिजन और ग्रामीण ...