चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के बक्टा गांव के मजरा अमवा में करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत के बाद झुलसे दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल से रेफर होने पर इलाज के लिए सरायअकिल ले गए थे। बीते शनिवार को अमवा निवासी 15 वर्षीय बुद्धराज निषाद करंट की चपेट में आया था। जिसे बचाने पहुंचा 23 वर्षीय सुनील भी गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना में बुद्धराज की मौत हो गई थी। जबकि सुनील को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर यहां से डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया था। लेकिन परिजन उसे लेकर कौशांबी जिले के सरायअकिल स्थित एक अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात सुनील ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सरधुवा राम सिंह का कहना है कि प...