चंदौली, मई 14 -- बबुरी(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी कस्बा स्थित बंशीपुर मुहल्ले में गुरुवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र बीते बुधवार की रात देर रात तक पढ़ाई करने के बाद बेड पर ही बिजल का एक्सटेंशन बोर्ड रखकर मोबाइल चार्ज में लगाकर सो गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी जान चली गई। घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कस्बा निवासी 25 वर्षीय हर्ष पालीटेक्निक का छात्र था। गुरुवार को ट्रेन पकड़कर परीक्षा देने के लिए उसे लखनऊ जाना था। घटना की जानकरी तब हुई जब उसे ट्रेन पकड़ने के लिए उसके पिता गुरुवार को चार बजे भोर में उसे जगाने पहुंचे। वहां देखा तो बेटा अचेत पड़ा हुआ है। यह देखकर वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग जुट गए। तार हटाकर उसे परिजन उसे निजी चिकित्सालय में ले गए ज...