बिजनौर, सितम्बर 28 -- मुरादाबाद हाईवे स्थित ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना में रविवार सुबह करंट लगने से 58 वर्षीय किसान इसरार अहमद की रविवार सुबह मौत हो गई। हादसे के दौरान बचाने का प्रयास कर रही मृतक की पत्नी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी इसरार अहमद ने अपने घर में उन्नत किस्म के गन्ने की कुछ पौध लगाई हुई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गन्ने की पौध जमीन पर गिर गई थी। रविवार सुबह वह गन्ने की गिरी हुई पौध को सीधा कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के तार में कट वाले स्थान पर तार से हाथ छूने से उसे करंट लग गया। पति को तड़पते देख उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली का तार खींचकर इसरार को वहां से हटाया, लेकिन तब ...