प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- मदाफरपुर/रखहा, हिंसं। चारा काटने गई किशोरी की खेत की बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाड़ में करंट लगाने वाले के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा की 17 वर्षीय बेटी उपासना वर्मा शुक्रवार अपराह्न मवेशी के लिए चारा काटने घर से 200 मीटर दूर गई थी। घास काटने के दौरान बगल स्थित लालबहादुर सरोज ने अपने खेत में जंगली सुअर और नीलगाय से फसल बचाने के लिए लगाई गई बाड़ में करंट दौड़ाया था। घास लेकर उपासना जैसे खेत से निकली वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम 6:30 बजे तक अंधेरा होने के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.