सोनभद्र, फरवरी 11 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर के पटेहरा टोला में बिजली के तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली का तार घर के उपर से गुजरा हुआ है। डाला नगर पंचायत के पटेहरा टोला निवासी 40 वर्षीय होलीचंद्र पुत्र रामेश्वर मंगलवार की शाम अपने घर में कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह घर में रखा एक पाइप हटा रहा था। उसने जैसे ही पाइप उठाया पाइप घर के उपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे पाइप में करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया। चोपन अस्पताल कें डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.