बदायूं, जून 1 -- नगर पंचायत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे पीड़ितों का हाल लेने दातागंज विधायक उसावां पहुंचे। उन्होंने झुलसे लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर सभी जर्जर लाइनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वार्ड निवासी राममूर्ति पाल, तरुण, सुनेना कश्यप झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शनिवार देर शाम यह जानकारी मिलने पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उसावां पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हाल जाना। विधायक ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर झुलसे हुए ल...