आगरा, जनवरी 2 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में ठंडी सड़क पर निर्माणाधीन दुकान में काम कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से झुलसे दोनों मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटनाक्रम के अनुसार ठंडी सड़क पर एक दुकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इस दूकान पर काम करते समय शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अचानक एक सरिया ऊपर गुजर रहे विद्युत तार से छू गई। इससे सरिया पकड़े खड़े मजदूर को करंट लग गया। दूसरे मजदून ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने दोनों मजदूरों को करंट से मुक्त किया। घायलावस्था में मजदूर मक्खन लाल पुत्र भूदेव निवासी सुल्तानपुर कासगंज, मुख्तयार पुत्र जुम्मन खां निवासी नदरई कासगंज को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.