सीवान, जून 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के अस्पताल मोड़ व बाबुनिया मोड़ के बीच सोमवार की शाम सात बजे के करीब अचानक हाइटेंशन तार के टूटकर सड़क पर गिरने से चपेट में आए कुल छह लोगों में से तीन का इलाज मंगलवार की सुबह तक डॉक्टर द्वारा इमरजेंसी वार्ड में किया गया। हालात खतरे से बाहर होने के बाद इन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार की रात को भी तीन मरीजों को इलाज के बाद किसी तरह का खतरा नहीं होने पर चिकित्सक द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया था। गनीमत रहा कि अचानक हुई इस बड़ी घटना में किसी की मौत नहीं हुई। बावजूद इसके बिजली कंपनी की लापरवाही को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा।

घटना का विवरण गौरतलब है कि अस्पताल रोड व बबुनिया मोड़ के बीच सोमवार की शाम सात बजे के करीब 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इस ...