फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर, संवाददाता। भांजी की शादी में शामिल हो गई एक महिला सोमवार रात टेंट में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में कौशांबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। खागा के अंबेडकर नगर दयालपुर निवासी शिव प्रसाद मौर्य मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसकी बहन मंझिलगांव चौकी स्थित ऐराना गांव में ब्याही है। बहन की बेटी की शादी सोमवार को थी, जहां शामिल होने उसकी 26 वर्षीय पत्नी नीलू पहुंची थी। बताया कि शादी समारोह के दौरान टेंट में लगे पोल में करंट उतर आया था। रात में कार्यक्रम के दौरान महिला पोल के संपर्क में आ गई जिससे वह करंट से चिपक गई। जब तक कोई कुछ समझता और उसे अलग करता तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। यह देख हड़कंप मच ...