गया, जून 1 -- गया जी शहर के रामपुर थाना इलाके के गोदावरी कुम्हार टोली में 21 मई को हुई दुलारी देवी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस मौत को ससुराल पक्ष करंट लगने से बता रहा था, वह दरअसल हत्या निकली। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि दुलारी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद रामपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष लगातार करंट लगने से मौत की बात कहता रहा। लेकिन, मृतका के मायके वालों ने शुरू से ही इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- करंट की कहानी निकली झूठी, दुलारी की गला दबाकर की गई थी हत्या मृतका की मां देवंती देवी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और हत्...