सोनभद्र, जून 2 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोरपा के पूर्वी टोला में सोमवार की रात बिजली के स्टे वायर में करंट उतर जाने से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना में पशुपालक किसान को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया गया कि सुखलाल यादव ने अपने मवेशियों को घर के पास बांध रखा था। वहीं बिजली विभाग की ओर से खंभे को सहारा देने के लिए स्टे वायर लगाया गया था। रात में किसी कारणवश स्टे वायर में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर तार और पुराने खंभों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी ...