दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले के 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षार्थियों को करंट अफेयर्स (समसामयिकी) के प्रश्नों ने उलझाए रखा। अंग्रेजी के प्रश्नों ने भी परीक्षार्थियों को परेशान किया। जिला स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे परीक्षार्थी दुर्गेश कुमार, रमेश कुमार, अर्चना ठाकुर, शांति शिखर, कल्पना पूर्वे आदि ने बताया कि करंट अफेयर्स के प्रश्नों में बहुत अधिक माथापच्ची हुई। कई प्रश्नों के उत्तर समझ में नहीं आ रहे थे। अधिकतर परीक्षार्थी करंट अफेयर्स के प्रश्नों में उलझे रहे। अंग्रेजी के प्रश्न भी आसान नहीं थे। अन्य विषयों के प्रश्न सामान्य प्रकृति के थे, जिनका उत्तर देने में अधिक परेशानी नहीं हुई।सिपाही यह भी पढ़ें- करेंट अफेयर्स और तार्किक क्षमता के सवालों ने अभ्यर्...