गुमला, अप्रैल 13 -- भरनो। करंज थाना पुलिस ने सोमवार को अपग्रेड हाई स्कूल कनरवां में जागरूकता अभियान चलाया। थानेदार करण टुडू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को बाल विवाह, मानव तस्करी, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, रैश ड्राइविंग और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।इस दौरान छात्रों को अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और जागरूक नागरिक बनने की सलाह दी गई। थानेदार ने युवाओं को नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार एवं हरगोविंद सिंह मुंडा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- उत्क्रमित हाई स्कूल ढाब पिहरा में चलाया गया जागरुकता अभियान यह भी पढ़ें- बच्चों को कुरीतियों के बारे में बताया
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.