चक्रधरपुर, मई 25 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के बिरसा सेवा संस्थान करंजो में आगामी 26 मई को भाजपा द्वारा पंडित दीनदयालय उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजमा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, सभी सक्रिय सदस्य, पंचायत प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सभी मेर्चा के अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक शामिल होंगे। यह जानकारी चक्रधरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दुर्योधन प्रधान ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह 8 बजे से बिरसा सेवा संस्थान करंजो में प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...