करंजो में गंगा दशहरा कार्यक्रम आयोजित,शोभा यात्रा निकालकर नदी में किया हवन व पूजन
चक्रधरपुर, मई 26 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड की करंजो स्थित बिरसा सेवा संस्थान ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में सोमवार को एकल ग्रामोत्थान महिला समिति करंजो की ओर से गंगा दशहरा मनाया गया। मौके पर एकल अभियान से जुड़ी महिलाएं व ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र के सदस्यों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान सभी धरती हमारी माता है, गंगा हमारी माता है, गौ हमारी माता है, रक्षा हमें करना है का नारा लगाते हुए चल रहे थे। करंजो स्थित बिरसा सेवा संस्थान से शोभायात्रा निकलकर कराईकेला स्थित विंजय नदी पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वहीं 101 मिट्टी से बने दीप जलाकर माता गंगा का स्मरण कर नदी में प्रवाह किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर घाटों की हुई सफाई इस दौरान उपस्थित लोगों ने नदी, तालाब को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। एकल महिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.