कयाकिंग और कैनोइंग एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ी चयनित
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में कयाकिंग और कैनोइंग एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चयन के लिए बुधवार को ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 12 से 14 आयु वर्ग के करीब 45 बालक एवं 17 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। नामांकन के लिए खिलाड़ियों का बैटरी एवं स्किल टेस्ट लिया गया है। खिलाड़ियों को 800 मीटर ट्रायल दौड़, ऊंचाई, वजन, ब्रॉड जंप, 30 मीटर शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो आदि फिटनेस टेस्ट लिया गया। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल बालक एकलव्य के ट्रायल में 80 खिलाड़ी शामिल डीएसओ ने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल आयोजित हो रहा है। भागलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.